मौसम विभाग ने पश्चिम और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में अगले चार-पांच दिन के दौरान कहीं हल्की और कहीं तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि 11 सितंबर तक छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। नौ सितंबर तक तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी तेज वर्षा की सम्भावना है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, ओडिसा, हिमालय-वर्ती पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तेलंगाना में अगले पांच दिन तेज वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...