मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत तेज वर्षा की आशंका व्यक्त की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी आज तेज वर्षा होगी। इस बीच झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के गांगेय और हिमालयी क्षेत्रों, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों तक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। ये स्थिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, कोंकण, गोवा और गुजरात में कल तक बनी रहेगी। दक्षिण भारत में केरल, माहे, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में भी आज वर्षा होने के आसार है। वहीं, दिल्ली एनसीआर सहित पश्चिमी और मध्य भारत के कई भागों में इस सप्ताह हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
Related posts
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर बहस तेज, पूर्व क्रिकेटर ने BCCI से चयन प्रक्रिया पर अहम सवाल उठाए।
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?’ दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल भारतीय...
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका...