मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया

कर्नाटक के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार जारी तेज वर्षा से सामान्य जीवन पर असर पर पड़ा है। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के लिए औरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

उड्डपी दक्षिणी कन्नडा और उत्तर कन्नडा जिला प्रशासन ने स्कूलों को छुट्टी दे दी है। राज्य के तटीय क्षेत्रों में लैंडस्लाइड की घटना घटी हैं, पुल बारिश के पानी में डूबे हुए हैं, जिससे यातायात पर फर्क पड़ा है। पेड़, लाइट खंबे गिरने की वजह से रास्ते बंद हैं और बिजली प्रभावित हुई है। कई नदियों के बहाव में तेजी आई है और सैलाब की आशंका बनी हुई है। नदी के समीप बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जी कहा है कि वह जल्द ही बारिश से प्रभावित जिलों के डिप्टी कमिशनर से बात करेंगे और स्थिति का मुआयना करेंगे।

मुख्य समाचार :-

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज शाम असम के अग्रदूत समाचार पत्र समूह के स्‍वर्ण जयंती समारोह का शुभारम्‍भ करेंगे।
देश में, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में बीते 11 वर्ष की सर्वोच्‍च वृद्धि।
देश से खिलौनो का निर्यात पिछले तीन वर्ष में 61 प्रतिशत बढा। आयात 70 प्रतिशत घटा।
ओडिसा, उत्‍तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए प्रथम राज्‍य रैंकिंग सूचकांक में शीर्ष तीन राज्‍य।
प्रवर्तन निदेशालय ने धन-शोधन मामले में झारखण्‍ड काडर की आई.ए.एस. अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ पांच हजार पृष्‍ठ का आरोप पत्र दाखिल किया।
उदयपुर हत्‍या मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार, 12 जुलाई तक एन.आई.ए. की हिरासत में भेजा गया।
ब्रिटेन में, दो शीर्ष मंत्रियों- ऋषि सुनक और साजिद जाविद के त्‍यागपत्र से बोरिस जॉनसन सरकार को बडा झटका।
स्‍वीडन और फिनलैंड ने नैटो में शामिल होने के समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
एफ.आई.एच. महिला हॉकी विश्‍व कप में भारत और चीन का मैच एक-एक से बराबरी पर।
नोवाक जोकोविच विम्‍बलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

Related posts

Leave a Comment