मौसम विभाग ने कहा है कि कल से रविवार तक उत्तरी भारत में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि असम, मेघालय मिजोरम और त्रिपुरा के विभिन्न इलाकों में कल तक और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शनिवार तक सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन तक 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...