मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब, यूपी और बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब, यूपी और बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पंजाब, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग में वरिष्‍ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि ने आकाशवाणी समाचार को बताया कि आज दिल्‍ली में तापमान गिरने और शीत लहर की आशंका है।

दिल्‍ली एयरपोर्ट में तो शैलो फोग है बट बाकी एयरपोर्ट अमृतसर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ वहां जीरो विजिबिल्‍टी हैं पूरा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, उत्तर प्रदेश, बिहार और वेस्‍ट बंगाल एरिया में कोहरा ज्‍यादा रहे, उसके वजह से दिन का तापमान स्‍वीयर कोल्‍ड रहेगा। जो नाइट का (टेंपरेचर) तापमान है- पंजाब, हरियाणा और उत्‍तरी राजस्‍थान डिवेल कर रहा है और इसलिए एडवाजरी हमारा टाइम टू टाइम जा रहा है। जो ड्राविंग कर रहे हैं पंजाब से लेकर बिहार और बंगाल अपना सेफ्टी अस्‍पेक्‍ट अपनाए ये फोग 11 उकलॉक तक रहेगा। दिल्‍ली में जो तापमान है तीन दिन कोल्‍ड डे रहेगा। लेकिन रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्‍तर भारत में घने कोहरे के साथ शीत लहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस लिए अधिकतर राज्‍यों ने स्‍कूलों में सर्दियों की छुट्टियां बढा दी हैं।

राजस्‍थान में इस सप्‍ताह कड़ाके की शीतलहर जारी रहने की सम्‍भावना है। घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हनुमानगढ जिले के सांगरिया में आज रात का तापमान एक दशमलव एक डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया। सीकर, अलवर, चूरू, चित्‍तौढगढ और सिरोही जिलों में भी न्‍यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्‍सि‍यस से नीचे दर्ज हुआ है। कोहरे के कारण कई जिलों में सडक और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिन कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। जितेन्‍द्र द्व‍ि‍वेदी जयपुर।

Related posts

Leave a Comment