मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आंध्रप्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक आंध्रप्रदेश के तटवर्ती जिलों में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है। बंगाल की खाडी के उत्‍तर-पूर्वी हिस्‍से में चक्रवाती तूफान की स्थितियां बन रही हैं, जिसकी वजह से अगले 48 घंटों के दौरान निम्‍न दबाव वाला क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके अगले दो-तीन दिनों में उत्‍तर-पश्चिम दिशा में बढने की संभावना है।

अमरावती मौसम विभाग के निदेशक एस स्‍टेला ने बताया कि इस विक्षोभ के कारण तटवर्ती जिलों सहित राज्‍य के कई हिस्‍सों में आज और कल अच्‍छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफतार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Related posts

Leave a Comment