मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना

हरियाणा, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान शीत लहर जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान व्यक्त किया है। चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले तीन दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश तथा तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना व्यक्त की है।

Related posts

Leave a Comment