मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल के हिमालय के आसपास के क्षेत्रों और सिक्किम में कल तक तेज वर्षा जारी रहने का अनुमान व्यक्त किया है। उत्तराखण्ड में अगले चार दिनों तक तेज वर्षा जारी रहने की सम्भावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले दो दिन तक तेज वर्षा हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।