मौसम खराब होने के कारण अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोकी गई, पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर में मौसम खराब होने के कारण बालताल और पहलगाम के रास्‍ते अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। खबरों के अनुसार बालताल मार्ग, चंदनवाडी, शेषनाग, पंचतरणी और पहलगाम तथा पवित्र गुफा के आसपास विभिन्‍न स्‍थानों पर लगातार वर्षा हो रही है। मौसम में सुधार के बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी। कल शाम तक एक लाख 72 हजार से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में हिमलिंग के दर्शन कर चुके थे।

अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों की मौत

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में, अमरनाथ यात्रा के दौरान पिछले 36 घंटों में छह तीर्थयात्रियों और एक खच्‍चर चालक की प्राकृतिक कारणों से मौत हो गई, जिससे इस तीर्थयात्रा में मरने वालों की कुल संख्या 49 हो गई है। मृतकों में वो 15 लोग भी शामिल हैं जो 8 जुलाई को आई बाढ की चपेट में आ गए थे। 30 जून 2022 को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 43 दिनों के बाद 11 अगस्त को समाप्त होगी।

Related posts

Leave a Comment