मॉलदीव में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइजु को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया

मॉलदीव में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइजु को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया है। अब वहां दूसरे दौर का मतदान होगा। मोहम्मद मुइजु ने 46 प्रतिशत मत के साथ राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्‍मद स्‍वालेह पर बढ़त बनाई थी। स्‍वालेह को 39 प्रतिशत मत मिले। इन दोनों नेताओं के बीच दूसरे दौर का मतदान 30 सितंबर को होगा।

मॉलदीव में 2008 में बहुदलीय लोकतांत्रित व्यवस्था लागू होने के बाद देश का पांचवां राष्ट्रपति चुनने के लिए कल मतदान हुआ था।

Related posts

Leave a Comment