उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू। ये विधानसभा सीटें हैं – उत्तर प्रदेश की रामपुर तथा खतौली, ओडिसा की पदमापुर, राजस्थान की सरदार शहर, बिहार की कुडनी और छत्तीसगढ की भानुप्रतापपुर सीट।
निर्वाचन आयोग ने बताया है कि मतगणना सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए हिमाचल प्रदेश और गुजरात में दो-दो विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपचुनाव के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिए एक-एक पर्यवेक्षक रहेगा। आयोग ने यह भी बताया कि सभी मतगणना केन्द्रों पर व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। ईवीएम को जिन स्ट्रांगरूम में रखा गया है, वहां तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।