मैक्सिको में कल रात क्यूरेटारो शहर में फुटबाल खेल के दौरान हुए एक विवाद में 22 लोग जख्मी

मैक्सिको में कल रात क्यूरेटारो शहर में फुटबाल खेल के दौरान हुए एक विवाद में 22 लोग जख्मी हो गए। क्यूरेटारो राज्य नागरिक संरक्षण एजेंसी के अधिकारियों ने कहा कि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जबकि किसी के मरने की खबर नहीं है।

लिगा एमएक्स खेल के दौरान क्यूरेटारो फुटबाल क्लब और एटलस फुटबाल क्लब की टीमों के प्रशंसकों के बीच हिंसा भड़क गई। इस घटना के बाद इस स्पर्धा को रद्द कर दिया गया।

Related posts

Leave a Comment