मेघालय सरकार ने आज से पूरे राज्य में लॉकडाउन सात दिन और बढाया

मेघालय में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्‍य सरकार ने वहां लागू लॉकडाउन को सात दिनों के लिए और बढा दिया है। राजधानी शिलांग में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। इससे पहले, सिर्फ पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में लॉकडाउन लगाया गया था। यह इलाका शिलांग का एक हिस्सा है। यहां पर लॉकडाउन 7 जून की सुबह 5 बजे समाप्त होना था। यह लगातार चौथा मौका है जब राज्य के अधिकारियों ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Related posts

Leave a Comment