एनडीपीपी के नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री नेफियू रियो और पूर्वोत्तर जनतांत्रिक गठबंधन – नेडा के संयोजक तथा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने नागालैंड में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए कल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात की।
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे पी नडडा, एनडीपीपी अध्यक्ष चिंगवांग कोयांक, एनडीपीपी महासचिव अबु मेठा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूसेमटांग लांगक्यूमर ने भाग लिया।
ट्विटर पर डॉक्टर हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि नेफियू रियो ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नडडा से मुलाकात की और नागालैंड विधानसभा चुनाव में समर्थन के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
डाक्टर सरमा ने यह भी बताया कि नेफियू रियो ने दोनों नेताओं को कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया।इस बीच सूत्रों ने बताया कि रियो एनडीपीपी और भाजपा की संयुक्त बैठक के बाद आज नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगें।