आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 2 मार्च 2025

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 2 मार्च 2025

यूक्रेन और अमरीका के राष्‍ट्रपति के बीच तीखी तकरार की खबर आज सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- ट्रंप के साथ तीखी तकरार के बाद जेंलेस्‍की खनिज समझौते को तैयार, व्‍हाइट हाउस में फजीहत के बाद नरम पडे यूक्रेन के राष्‍ट्रपति।

वहीं अमर उजाला ने उत्तराखंड में ग्‍लेशियर टुटने से बर्फ में दबे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने की खबर सचित्र प्रकाशित की है। दैनिक जागरण ने पहाडी इलाकों में मौसम खराब होने की खबर को सुर्खी बनाया है- अब सुरक्षित स्‍थानों पर भेजे जाएंगे सैलानी। चमौली, उत्‍तर काशी और टिहरी जिलों में तीन मार्च तक हिमस्‍खलन की संभावना।

प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्‍ली सरकार ने कई बडे फैसले लिए, 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पैट्रोल वाहनों को 31 मार्च के बाद ईंधन मिलना बंद दैनिक भास्‍कर सहित कई अखबारों की सुर्खी है।

जनसत्ता ने खरीदारी शीर्षक से रमजान का महीना शुरू होने की खबर सचित्र प्रकाशित की है।

महिला सम्‍मान योजना की शुरूआत इसी माह संभव, महिला दिवस पर होगा ऐलान, हर माह ढाई हजार रुपये मिलेंगे। हिन्‍दुस्‍तान की खबर है।

Related posts

Leave a Comment