मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक में कन्‍या सैन्‍य सेवा-पूर्व प्रशिक्षण संस्‍थान का शुभारंभ किया

मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक में कन्‍या सैन्‍य सेवा-पूर्व प्रशिक्षण संस्‍थान का शुभारंभ किया

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्‍य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिये शुरू किया गया सैन्‍य प्रशिक्षण संस्‍थान देश के लिये आदर्श संगठन बनेगा। उन्‍होंने कल महाराष्ट्र में नासिक में कन्‍या सैन्‍य सेवा-पूर्व प्रशिक्षण संस्‍थान का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि यह संस्‍थान लड़कियों को देश की सेवा के लिये सेना में शामिल होने का अवसर प्रदान करेगा और वे अधिकारी के रैंक तक पहुंच सकेंगी। उन्‍होंने आश्‍वस्‍त किया कि इस संस्थान में स्तरीय प्रशिक्षण और संबंधित सेवाओं के लिये धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।

इस अवसर पर उप-मुख्‍यमंत्री अजित पवार ने कहा कि महाराष्‍ट्र के पास महिला शक्ति की विरासत है और कन्‍याएं इस विरासत को आगे ले जाएंगी।

Related posts

Leave a Comment