मुंबई के कई इलाकों में रातभर तेज वर्षा के बाद जमीन खिसकने और दीवार गिरने की तीन घटनाओं में 25 लोगों की मृत्यु हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
चैंबूर इलाके में दीवार गिरने की घटना में 17 और विकरोली में जमीन धसने से सात लोगों की मृत्यु हो गई। भांडुप में दीवार गिरने की घटना में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। महाराष्ट्र में, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-के कमाण्डर अनुपम श्रीवास्तव ने आकाशवाणी को बताया कि 16 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है।
हमारी टीमें दोनों जगहों पर इस समय रेस्क्यू ऑप्स कर रही है। ये रात की घटना है। हमारे टीमें रात के कुछ समय बाद ही पहुंच गई थी और जहां तक कैजुअल्टी का कंसर्न है तो चेम्बूर वाशीनाका में अब तक 17 मृतक और 2 घायल हुए थे, जिनको अस्पताल में भिजवा दिया गया था और विक्रोली में जहां तक बात हौ विक्रोली में अब तक सात डेडबॉडी रिकवर हो चुकी हैं और दोनों जगहों पर हमको ये आशंका है कि अभी भी पांच से सात लोग इन दोनों जगहों पर अलग-अलग डेडबॉडीज डेबरीज के अंदर फंसे होने की आशंका हम रखते हैं। दोनों ही जगहों पर टीमों को कुछ दिक्कतें ये आ रही हैं कि दोनों ही जगह कंजसटिड एरिया में हैं जिससे कि हम अपने भारी वाहन अर्थमूवर और मशीनरी ले जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं और हाथों से रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जितने अधिकतम लोगों को बचाया जा सके उतना बचाएंगे और हमारा ये ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा।