मुंबई में आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन की बैठक के दूसरे दिन कल 14 सदस्यों की समन्वय समिति की घोषणा की गई। विपक्षी नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर 2024 का लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का ऐलान किया। तमाम राज्यों में गठबंधन के 28 सदस्यों के बीच सीट-बंटवारे की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। गठबंधन की सभी सदस्य पार्टियां जल्द ही देश के अलग-अलग हिस्सों में कई मुद्दों पर जन सभाएं करेंगी। उनके अभियान की थीम ‘जुडेगा भारत, जीतेगा इंडिया’ थीम के अनुसार होगी। गठबंधन ने एक 14 सदस्यीय समन्वय समिति भी बनाई है जिसमें वरिष्ठ नेता शरद पवार, केसी वेणुगोपाल, एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन, अभिषेक बनर्जी, संजय राउत और तेजस्वी यादव सहित अन्य नेता शामिल हैं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...