मुंबई में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस ई-मेल में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडेन को तुरंत सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा हर अमेरिकी दूतावास को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, दूतावास को यह ई-मेल कल दोपहर बाद करीब 3 बजकर 50 मिनट पर मिला था। ई-मेल भेजने वाले ने स्वयं को अमेरिका का भगोड़ा नागरिक बताया है। उसने जानकारी दी है कि उस पर अमेरिका में 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूतावास से इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद, बांद्रा-कुर्ला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...