मुंबई के मालवानी इलाके में एक रिहाइशी इमारत गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई और सात घायल

मुंबई के उपनगरीय मलाड के मालवानी इलाके में एक रिहाइशी इमारत गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए। भारी वर्षा के कारण कल रात लगभग ग्यारह बजे यह हादसा हुआ। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य में लगे हैं।

मुंबई मे आज भी कई जगह पर अंतराल के साथ बारिश हो रही है हालांकि कल की तुलना मे बारिश का जोर कम है। कल हुई मूसलाधार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ था। कल रात तेज बारिश के कारण मुंबई के मालाड इलाके मे दो मंजिला घर गिरने से ग्यारह लोगों की मौत हुई। मुंबई के उपनगर तथा ठाणे और पालघर जिले मे भी कल रात से बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के परभणी, बीड, धुळे तथा यवतमाळ मे भारी बारिश के कारण खेती का नुकसान हुआ है। कल यवतमाळ मे बादल फटने जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण पुलों के उपर से पानी बहने लगा और कई जगह नालों का पानी खेतों मे घुसने के कारण भारी नुकसान हुआ। परभणी और बीड जिलों मे कई जगह पर निर्माणाधीन रास्ते बह गये और यातायात पर असर हुआ है। मुंबई मे आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने का आह्वान किया है।

Related posts

Leave a Comment