मीराबाई चानू और अचिंता शिवली एशियन गेम्‍स 2023 के लिए चार सदस्‍यीय भारतीय भारोत्‍तोलन टीम में शामिल होंगी

मीराबाई चानू और अचिंता शिवली एशियन गेम्‍स 2023 के लिए चार सदस्‍यीय भारतीय भारोत्‍तोलन टीम में शामिल होंगी

टोक्यो, 2020 ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की चैंपियन अचिंता शिवली एशियन गेम्‍स, 2023 के लिए चार सदस्‍यीय भारतीय भारोत्‍तोलन टीम में शामिल होंगी। इस वर्ष 23 सितंबर से 8 अक्टूबर, 2023 तक चीन के हांगझाऊ में होने वाले आगामी महाद्वीपीय स्पर्धाओं में मीराबाई चानू 49 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि अचिंता शिवली 73 किलोग्राम भार वर्ग में भागीदारी करेंगी। 24 वर्षीय बिंदिया रानी देवी भी टीम का हिस्‍सा होंगी। वे 55 किलोग्राम भारवर्ग की महिला स्‍पर्धा में भागीदारी करेंगी। राष्‍ट्रीय खेल में भारोत्तोलन चैंपियन तमिलनाडु के एन. अजीत भी भारतीय टीम का हिस्‍सा होंगे। वे 73 किलोग्राम भारवर्ग में स्‍पर्धा करेंगे।

Related posts

Leave a Comment