मिजोरम सरकार ने 18 जुलाई से 24 जुलाई मध्य रात्रि तक के लिए सख्त लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। सात दिन का यह पूर्ण लॉकडाउन आइजॉल नगर निगम इलाके में लागू होगा। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार के कार्यालय और निजी कंपनियों को बंद रखा जाएगा और केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक और डाकघर न्यूनतम आवश्यक उपस्थिति के साथ खुलेंगे। बाजार बंद रहेंगे। पूजा स्थल, शिक्षा संस्थान, सार्वजनिक उद्यान, पिकनिक स्थल, थियेटर, जिम्नासियम, सामुदायिक भवन, रेस्तरां, शॉपिंग काम्प्लैक्स और मॉल भी बंद रहेंगे। राज्य के अन्य इलाकों में जिला प्रशासन स्थानीय स्थिति के आधार पर इस बारे में निर्णय लेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...