मालदीव के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मालदीव की पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला कर रहे हैं। इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि मालदीव के साथ संबंध भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन सागर का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि भारत अपने संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है और इस संबंध में संसद में एक विशेष चर्चा का भी आयोजन किया गया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को संसद द्वारा अपने कामकाज में अपनाई गई डिजिटल तकनीक से भी अवगत कराया।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...