माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने वर्ष 2022-23 के लिए हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी कक्षा-10 की वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत आज आयोजित की जाने वाली सामान्य विज्ञान की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। प्रश्न पत्र के लीक होने की मीडिया रिपोर्टों के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने पेपर को स्थगित करने का निर्णय लिया। नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने कथित पेपर लीक की जांच की शुरुआत कर दी है। विपक्षी दलों ने पेपर लीक घटना की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम ने वर्ष 2022-23 की आयोजित की जाने वाली सामान्य विज्ञान की परीक्षा को स्थगित किया