महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी के मैच में कल रांची में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-0 से पराजित किया

महिला हॉकी एशियन चैम्पियनशिप ट्रॉफी के मैच में कल रांची में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-0 से पराजित किया। इसके साथ ही भारत समूह चरण की अंक तालिका में पहले स्‍थान पर पहुंच गया है। भारत की तरफ से सलीमा टेटे, नवनीत कौर, वंदना कटारिया और नेहा ने गोल किए।

कल सेमीफाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में जापान और चीन आमने-सामने होंगे।

Related posts

Leave a Comment