महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच आज खेला जाएगा। मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा।
सेन्चुरियन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे फ्रीडम ट्रॉफी क्रिकेट के पहले टेस्ट मैच में आज तीसरे दिन का खेल दोपहर डेढ बजे शुरू होगा।
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में कल शाम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर 11 रन की बढत के साथ पांच विकेट पर 256 रन बना लिये थे।