महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना का फैलाव रोकने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। राज्य के लगभग सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर बंद कर दिए गए हैं। अब राज्य में विवाह, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों में अधिकतम 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों को अनुमति दी जाएगी। शॉपिंग मॉल और बाजार परिसरों में 50 प्रतिशत लोग ही जा सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन में वह लोग ही यात्रा कर सकेंगे जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली है। राज्य में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...