महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हाल ही में हुए चुनावों में, विपक्षी महा विकास अघाड़ी-एमवीए ने तीन सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा एक सीट जीतने में सफल रही और दूसरी सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई।
अमरावती डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आज जारी मतगणना में एमवीए उम्मीदवार धीरज लिंगडे ने भाजपा के मौजूदा विधायक रंजीत पाटिल को हराकर जीत हासिल की।
राज्य विधानमंडल के उच्च सदन की चार अन्य सीटों के नतीजे कल घोषित किए गए।
