महाराष्ट्र: रायगढ़ के खोपोली इलाके में बचाव अभियान जारी है, जहां एक बस के खाई में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रायगढ़ के खोपोली इलाके में स्थिति का जायजा लिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, इस दुर्घटना में जिन लोगों की मृत्यु हुई उनके परिवारजनों को सरकार की तरफ से 5 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जाएगा। ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उस पर कार्य किया जाएगा। मैंने खुद इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता भी की है। यह बहुत ही दुखद घटना घटी है। पुलिस इसके कारणों की जांच करेगी। ऐसी घटना दोबारा ना हो इसके लिए निवारक कार्रवाई की जाएगी। एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था।