महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। ये नक्सली छत्तीसगढ़ में सक्रिय इंद्रावती क्षेत्रीय समिति और राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्रीय समिति के सदस्‍य थे।

पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि गढ़चिरौली जिले में अब केवल छह सशस्त्र वर्दीधारी नक्सली ही सक्रिय बचे हैं।

इससे पहले छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर में कल तैंतीस माओवादियों ने आत्‍मसमर्पण किया। इनमें सतरह महिलाएं भी शामिल हैं।

Related posts