महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व विधायक बसवराज पाटिल आज उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बसवराज पाटिल ने सोमवार को कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था।
मराठवाड़ा के लिंगायत नेता बसवराज पाटिल धाराशिव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पिछले दो महीनों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा, बाबा सिद्दीकी और अशोक च्वहाण पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हुए हैं।
