मलेशिया में आज संसद और तीन प्रांतीय असेम्बलियों के चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। राजधानी क्वालालम्पुर और अन्य शहरों में सवेरे के समय मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गई हैं क्योंकि मौसम विभाग ने दोपहर बाद देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मुख्य मुकाबला, यूनाइटेड मलाया नेशनल आर्गेनाइजेशन के नेतृत्व वाले गठबंधन और अनवर इब्राहिम ‘अनवर’ के पकटन हरपन गठबंधन के बीच है। विश्लेषकों का कहना है कि अभी चुनाव परिणामों का अनुमान लगाना मुश्किल है, संसद में किसी दल को बहुमत न मिलने की स्थिति में नए गठबंधन बन सकते हैं। मलेशिया में वर्ष 2018 के बाद से तीन प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...