मलावी में, कल आए चक्रवात फ्रेडी से लगभग 99 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। देश के आपदा प्रबंधन मामलों के आयुक्त चार्ल्स कलेंबा ने कहा है कि ज्यादातर मौत मलावी की वाणिज्यिक राजधानी ब्लांटायर में हुई है। उन्होंने कहा कि लगभग सात स्थानों पर 99 लोगों की मौत हुई, जिसमें ब्लांटायर शहर में सबसे ज्यादा 85 लोग मारे गए और लगभग 134 लोग अस्पताल में भर्ती हुए। उन्होंने कहा है कि यह संख्या बढ़ सकती है। मलावी सरकार ने देश के दक्षिणी क्षेत्र में आपदा की घोषणा की है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...