मध्य प्रदेश में 48वां खजुराहो नृत्य महोत्सव आज से शुरू हो रहा है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों की प्रस्तुति का यह लोकप्रिय कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। समापन इस महीने की 26 तारीख को होगा।
खजुराहो नृत्य समारोह का उद्धघाटन मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज शाम को करेंगे। समारोह में देश और दुनिया के जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। समारोह के दौरान भारतीय नृत्य शैलियों, कला और यात्रा संबंधी प्रदर्शनियों को भी प्रस्तुत किया जायेगा। आयोजन के दौरान वर्ष 2019-20 और 2020-21 के लिए प्रख्यात नृतकों को राष्ट्रीय कालिदास पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीँ महोत्सव के दौरान मध्य प्रदेश राज्य रूपांकर कला पुरस्कार भी प्रदान किये जायेंगे।