मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो रहा है। चार दिन का यह सत्र इस महीने की 21 तारीख को समाप्त होगा।
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का यह पहला सत्र है। सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले दो दिनों के दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी, जबकि इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे।
इस बीच, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने पहले ही सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 230 विधानसभा सीटों में से 163 सीटें हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने 66 सीटें जीती हैं और एक सीट भारत आदिवासी पार्टी को मिली है।