प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल संयुक्‍त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपसी साझेदारी को मजबूत और सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कल संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा प्रधानमंत्री की अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को बढ़ावा देने और संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, सांस्कृतिक परियोजनाओं, प्रदर्शनियों और बौद्धिक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत भारत-संयुक्त अरब अमीरात सांस्कृतिक परिषद की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। एक सितंबर 2022 को 14वीं भारत-यूएई संयुक्त आयोग बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक परिषद की स्थापना के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इसके अलावा, अबू धाबी में पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और इसके अगले वर्ष तक पूरा होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष, सहिष्णुता मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान की उपस्थिति में दुबई में एक हिंदू मंदिर का भव्य शुभारंभ किया गया।

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय प्रवासी समुदाय देश में 30 प्रतिशत आबादी के साथ विशिष्‍ट स्‍थान रखता है। भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने दोनों देशों के बीच प्रवासी समुदाय और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के बारे में बताया।

Related posts

Leave a Comment