मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया

मध्य प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मध्य प्रदेश में भाजपा नेता डॉ. मोहन यादव राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। आज भोपाल में पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।

डॉ. मोहन यादव भाजपा के मजबूत गढ़ मालवा से मुख्‍यमंत्री बनने वाले पहले विधायक हैं। अपनी पहली प्रतिक्रिया में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पार्टी ने उनके जैसे छोटे कार्यकर्ता को इस लायक समझा है। उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, मैं आप सभी के सहयोग से उसे पूरा करने का प्रयास करूंगा।

डॉक्‍टर यादव वर्ष 2013 में पहली बार यहां से विधायक चुने गए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में वे उज्‍जैन-दक्षिण सीट से विधायक बने। वर्ष 2020 में दो जुलाई को उन्‍होंने शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Related posts

Leave a Comment