केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने स्वदेशी IQ मूल्यांकन परीक्षण किट राष्ट्र को समर्पित की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ने स्वदेशी IQ मूल्यांकन परीक्षण किट राष्ट्र को समर्पित की

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री द्वारा आत्मनिर्भरता में एक मील का पत्थर प्रदर्शित करते हुए एक स्वदेशी आईक्यू मूल्यांकन परीक्षण किट राष्ट्र को समर्पित किया गया। मंत्री महोदय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के लिए एक मूल्यवान संसाधन के रूप में दिव्यांगजनों के महत्व पर बल दिया और एक समावेशी समाज और दिव्यांगजनों के समग्र विकास के लिए सरकार के विजन को साझा किया। उन्होंने आईक्यू टेस्ट के भारतीय संस्करण के विकास पर गर्व व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के विजन को दोहराया।

राज्य मंत्री (दिव्यांगजन) कुमारी प्रतिमा भौमिक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार द्वारा विकसित उपकरणों से उत्तर पूर्व के दूरगामी क्षेत्रों और यहां तक कि अन्य देशों को भी लाभ होना चाहिए। उन्होंने परीक्षण किट के स्वदेशीकरण पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बौद्धिक दिव्यांगता के क्षेत्र में नए अनुसंधान का मार्ग प्रशस्त करने तथा भारतीय नागरिकों को सबसे कम लागत पर उपकरण तक पहुंच प्रदान करने की इसकी क्षमता पर बल दिया।

Related posts

Leave a Comment