मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के आयोजन के पहले राष्‍ट्रीय योग ओम्‍लप‍ियाड आयोजित किया गया

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के आयोजन के पहले राष्‍ट्रीय योग ओम्‍लप‍ियाड आयोजित किया गया

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस के आयोजन के पहले राष्‍ट्रीय योग ओम्‍लप‍ियाड आयोजित किया गया है। राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल ने भोपाल में कल तीन दिन के ओम्‍लप‍ियाड का शुभारंभ किया। राष्‍ट्रीय योग ओम्‍लप‍ियाड का आयोजन पहली बार राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली से बाहर किया गया है।

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में देश भर के 26 राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे 640 स्कूली बच्चे, शिक्षक और योग गुरु हिस्सा ले रहे हैं। योग ओलंपियाड में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय स्कूल, एकलव्य स्कूल और अन्य सीबीएससी स्कूलों के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों का चयन ब्लाक, ज़िला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आधार पर हुआ है। योग ओलंपियाड में आसन, प्राणायाम, क्रियाएं, बंध और सूर्य नमस्कार में प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। खास बात यह है कि भोपाल को पहली बार राष्ट्रीय योग ओलंपियाड की मेज़बानी का अवसर मिला है।

Related posts

Leave a Comment