मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में कल उदय नाम के छह साल के चीते की मौत हो गई। इसे दक्षिण अफ्रीका से 11 अन्य चीतों के साथ लाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
कूनो नेशनल पार्क में एक महीने में दूसरे चीते की मौत हुई है। पिछले महीने नामीबिया से पहले चरण में लाए गए चीतों में से साशा की मौत हो गई थी।