मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चीतों के पुर्नवास के प्रयासों के अंतर्गत शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में तीन चीतों को छोड़ेंगे। केंद्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज्य सरकार के कई मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इससे पहले नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को श्योपुर में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा गया था।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्यक्रम में बाघ मित्रों और लाड़ली बहनों से भी बातचीत करेंगे। इस दौरान करीब 270 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया जाएगा। माधव राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। पार्क में प्राकृतिक बाघों का समृद्ध इतिहास रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाघों के पुनर्वास से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
राजस्थान सरकार ने कोटा हरित हवाई अड्डे के लिए रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी के बफर जोन क्षेत्र में पाच सौ उन्तालिस हेक्टेयर से अधिक भूमि को गैर अधिसूचित किया है। यह निर्णय राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण और राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड के अनुमोदन के बाद लिया गया। इस आदेश के बाद हवाई अड्डे के लिए आवश्यक भूमि को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है।
