मणिपुर में भूस्‍खलन में दबे शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी

मणिपुर के नोनी जिले में भूस्‍खलन में दबे शवों को निकालने के लिए राज्‍य और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। राज्‍य सरकार के अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कल रात हुए भूस्‍खलन में नोनी जिले के टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर के कई लोग मलबे में दब गये। इस बीच जिला प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों को जल्‍द से जल्‍द इस स्‍थान को खाली करने का निर्देश दिया है।

Related posts

Leave a Comment