मणिपुर में के.सी.पी. कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के 12 कार्यकर्ताओं और के.वाई.के.एल. के एक कार्यकर्ता ने आज हथियारों समेत समर्पण कर दिया

मणिपुर में के.सी.पी. कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के 12 कार्यकर्ताओं और के.वाई.के.एल. के एक कार्यकर्ता ने आज हथियारों समेत समर्पण कर दिया

मणिपुर में के.सी.पी. कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के 12 कार्यकर्ताओं और के.वाई.के.एल. के एक कार्यकर्ता ने इंफाल में मुख्‍यमंत्री बिरेन सिंह के सामने आज हथियारों समेत समर्पण कर दिया। समर्पित किये गए हथियारों में दो लाठौड़ बंदूकें, तीन पिस्‍तौलें, दो रेडियो सेट तथा अन्‍य विस्‍फोटक सामग्री शामिल है। इस मौके पर बात करते हुए मुख्‍यमंत्री बिरेन ने बताया कि विभिन्‍न आतंकवादी संगठनों के कार्यकर्ता मुख्‍य धारा से जुड़ चुके हैं। उन्‍होंने छिपे हुए सभी संगठनों को भी बातचीत के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्‍यमंत्री बिरेन ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सेना तथा अर्द्धसैनिक बल मणिपुर में कानून तथा व्‍यवस्‍था को पुन:स्‍थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment