केंद्रीय मत्स्य-पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला ने कल चेन्नई में सागर परिक्रमा के 10वें चरण की शुरुआत की। उन्होंने चेन्नई बंदरगाह पर संवाददाताओं से कहा कि सागर परिक्रमा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक महत्वकांक्षी परियोजना है जिसकी शुरूआत मछुआरों की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। परषोत्तम रूपाला ने कहा कि तटरक्षक पोत सुजय पर यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव रहा है। यह पोत आज सबसे पहले कृष्ण पत्तनम पहुंचेगा जहां मत्स्य-आहार उत्सव का आयोजन किया गया है। बाद में, परषोत्तम रूपाला नेल्लूर जाएंगे। परषोत्तम रूपाला ने कहा कि सरकार मछुआरों को ऐसे उपकरण देगी जिनसे वे अंतर्राष्ट्रीय जल-क्षेत्र में प्रवेश करने से बच पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो के साथ मिलकर कार्यान्वित किया जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...