प्रवर्तन निदेशालय ने भूषण स्टील लिमिटेड के विरुद्ध धन के अवैध कारोबार की जांच के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। ये गिरफ्तारी छप्पन हजार करोड़ रुपये के बैंक फर्जीवाड़े के मामले में धन-शोधन निवारण अधिनियम- पी.एम.एल.ए. के अंतर्गत की गई है। निदेशालय ने कल गिरफ्तार किए गए लोगों- अजय मित्तल, अर्चना मित्तल, नितिन जौहरी, पंकज तिवारी और पंकज कुमार उर्फ पंकज अग्रवाल को एक विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने गिरफ्तार लेागों को निदेशालय की तीन दिन की हिरासत में भेजा है।
भूषण स्टील लिमिटेड के विरुद्ध धन के अवैध कारोबार की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने पांच लोगों को हिरासत में लिया
