केन्द्र सरकार ने आज गैंगस्टर गोल्डी बराड को गैरकानूनी गतिविधियां निवारण अधिनियम-यू ए पी ए के अंतर्गत आंतकवादी घोषित कर दिया है। गोल्डी, फिलहाल कनाडा के ब्रम्पटन में रह रहा है। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल से संबद्ध है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि गोल्डी अनेक हत्याओं में शामिल रहा है। वह राष्ट्रीय नेताओं को धमकी भरे फोन कॉल्स के जरिये फिरौती की मांग करता रहा है। मंत्रालय के अनुसार यह आतंकी उच्च ग्रेड के हथियार गोला-बारूद और विस्फोटक की तस्करी में भी लिप्त रहा है। गोल्डी और उसके सहयोगियों ने पंजाब में शांति, साम्प्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था में बाधा डालने के लिए तोड-फोड, राष्ट्रविरोधी गतिवधियों, आंतकी कार्रवाईयों और लक्षित हत्याओं को भी अंजाम दिया है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...