नई दिल्ली: केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत ने इस्पात क्षेत्र में पिछले आठ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जहां पहले इस्पात का बडा आयातक था और वही अब निर्यातक देश बन गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में राज्य सरकारों के इस्पात सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि वैश्विक स्तर पर भारत इस्पात के चौथे सबसे बड़े उत्पादक से ऊपर उठकर दूसरे सबसे बड़े इस्पात उत्पादक के रूप में सामने आया है। देश में इस्पात की खपत में वृद्धि के बारे में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रति व्यक्ति इस्पात की खपत 50 प्रतिशत की बढोतरी के साथ 57 दशमलव आठ किलोग्राम से बढ़कर 78 किलोग्राम हो गई है। भारत में इस्पात की स्थापित क्षमता प्रति वर्ष एक सौ मिलियन टन से बढ़कर लगभग 150 मिलियन टन हो गयी है और इस तरह इस्पात उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...