भारत में विनिर्माण गतिविधियां इस वर्ष मार्च में तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची

भारत में विनिर्माण गतिविधियां इस वर्ष मार्च में तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची

मार्च में मांग में लचीलेपन के बीच भारत के विनिर्माण क्षेत्र का क्रय प्रबंधक सूचकांक तीन महीने के सर्वोच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया। देश के विनिर्माण क्षेत्र ने तीन महीने में तीव्र गति से विस्‍तार किया है। एक निजी व्‍यावसायिक सर्वेक्षण के अनुसार आपूर्ति की नई मांगों और उत्‍पादन में बढोतरी के कारण इसे मजबूती मिली है। एस एंड पी ग्‍लोबल का भारत के लिए विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक फरवरी में 55 दशमलव तीन के स्‍तर पर था जो मार्च में 56 दशमलव चार पर पहुंच गया। लगातार 21 महीने से यह सूचकांक 50 के स्‍तर के ऊपर बना हुआ है।

एन एंड पी ग्‍लोबल ने कहा है कि भारत के विनिर्माण क्षेत्र ने पिछले वित्‍त वर्ष के अंतिम तीन महीनों में शानदार प्रदर्शन किया।

Related posts

Leave a Comment