भारत में कोरोना के 26,625 सक्रिय मामले, पिछले 24 घंटों में 2,401 नए मामले सामने आए

भारत में सक्रिय मामले आज 26,625 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.06 प्रतिशत हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,373 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,40,73,308 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,401 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 2,31,622 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 89.86 करोड़ से अधिक (89,86,88,817) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.05 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 1.04 प्रतिशत है।

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक 219.32 करोड़ (2,19,32,18,638) से अधिक हो गया। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.11 करोड़ (4,11,45,476) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

Related posts

Leave a Comment