भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका के वार्ता मंच-इब्सा की त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक कल न्यूयॉर्क में हुई। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ0 एस जयशंकर ने की। बैठक में ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस एल्बर्टो फ्रेंको फ्रंका और दक्ष्रिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 जो फाहला भी उपस्थित थे। बैठक में इब्सा सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। बहुपक्षीय संगठनों में सहयोग, दक्षिण-दक्षिण सहयोग, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार, 2030 का एजेण्डा, सतत् विकास के लक्ष्य, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद का मुकाबला और विकास गतिविधियों के लिए वित्त व्यवस्था जैसे परस्पर हित के विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अफ्रीकी संघ, पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया और यूक्रेन की स्थिति जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। तीनो मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफ्रीकी देशों की स्थाई मौजूदगी की आकांक्षा का भी समर्थन किया। उन्होंने सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता के लिए भारत और ब्राजील के प्रयासों का भी समर्थन किया। भारत इस वर्ष नवम्बर में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इब्सा के छठे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
Related posts
10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की तेज़-रफ्तार...
$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली...
हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का नया...